बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के मद्देनजर विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस के कई क्षेत्रों में किया कंबल वितरण, कहा- ठंड में कोई असहाय ना महसूस करे, यही हमारा प्रयास है

बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के मद्देनजर विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस के कई क्षेत्रों में किया कंबल वितरण, कहा- ठंड में कोई असहाय ना महसूस करे, यही हमारा प्रयास है

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर मानवीय सरोकार का परिचय दिया। विधायक ने बर्मामाइंस हरिजन बस्ती, वीर बिरसागढ़ एवं चूना भट्टा क्षेत्र में जाकर सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ठंड और शीतलहर गरीब एवं असहाय लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति स्वयं को असहाय और असुरक्षित महसूस न करे, यही उनका प्रयास है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने की सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। साथ ही, उन्होंने लोगों से ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की। वहीं, लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू के मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे बड़ी राहत कार्य बताया और आभार व्यक्त किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा समेत पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई