झारखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस एम.एस. सोनक के नाम की अनुशंसा

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस एम.एस. सोनक के नाम की अनुशंसा

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद अब नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मुंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम.एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की अनुशंसा की है।

यह फैसला 18 दिसंबर को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता देश के मुख्य न्यायाधीश ने की। बैठक में देश के विभिन्न हाईकोर्ट्स में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादलों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कॉलेजियम की अनुशंसा के अनुसार

जस्टिस एम.एस. सोनक — झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता (इलाहाबाद हाईकोर्ट) — उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस रेवती पी. मोहिते देरे (मुंबई हाईकोर्ट) — मेघालय हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस मोहम्मद मुश्ताक (केरल हाईकोर्ट) — सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस संगम कुमार साहू (ओडिशा हाईकोर्ट) — पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

अब कॉलेजियम की यह अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। केंद्र सरकार की प्रक्रिया पूरी होने और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई