पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय
=================
*मीडिया टैलेंट हंट सिर्फ एक अभियान नहीं , बल्कि कांग्रेस की वैचारिक विरासत को एक नई दिशा देने का प्रयास है : साक्षात्कार टीम*
जमशेदपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय व्यापी कार्यक्रम मीडिया टैलेंट हंट चल रहा है। इसके माध्यम से सामान्य कार्यकर्ता को भी राष्ट्रीय स्तर का प्रवक्ता बनाया जायेगा । मीडिया टैलेंट हंट में इंटरव्यू के आधार पर सभी स्तर का प्रवक्ता नियुक्त किये जायेंगे. उक्त बातें मीडिया टैलेंट हंट कोल्हान प्रमंडल के समन्वयक अख्तर अली, उज्जवल तिवारी, अशोक चौधरी, जेबा खान, नक्षत्र मीडिया ने गुरुवार को कांग्रेस भवन तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित मीडिया टैलेंट हंट के आवेदकों का साक्षात्कार आयोजित हुआ। साक्षात्कार टीम ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसी व्यवस्था बनायी है कि सभी स्तर के प्रवक्ता चुने जायेंगें। इसके लिए ज्यूरी टीम अपना सूची तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि जिन्हें कांग्रेस पार्टी के इतिहास, पार्टी की विचारधारा और तर्क के साथ डिबेट करने की क्षमता की जाँच हुई, सफल प्रतिभागी को ही पार्टी प्रवक्ता नियुक्त होंगे। इसके लिए निष्पक्ष होकर कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। कांग्रेस नये और टैलेंटेड लोगों को आगे लायेगी, ताकि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। कांग्रेस का प्रयास है कि कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, प०सिंहभूम, सरायकेला जिला से योग्य , प्रतिभाशाली और समर्पित युवा इस प्रक्रिया से जुड़ें । प्रदेश सचिव अशरफुल होदा , जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, अपर्णा गुहा, रूबी ठाकुर, के. के. शुक्ल, राज किशोर प्रसाद, प्रताप यादव, बिक्रम कुमार झा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, सन्नी सिंकू, संजय सिंह आजाद, ब्रजेन्द्र तिवारी ने प्रबंधन कार्य सम्पादित किया।
भवदीय
संजय सिंह आजाद
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी





