अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्
चाईबासा।
आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को स्थानीय बाल मंडली प्रांगण में अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 21, 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को फुटबॉल एसोसिएशन ग्राउंड, चाईबासा में आयोजित होने वाले अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मैदान व्यवस्था, सुरक्षा, वॉलंटियर ड्यूटी, मेडिकल सुविधा, पुलिस सहयोग एवं अनुशासन जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा जी ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों से अपील की कि वे टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और आयोजन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष पवन शर्मा जी, नगर आईटी सेल संयोजक दुवारिका शर्मा जी, पूर्व नगर मंत्री मुकेश योगी जी, अमरजीत छुआ जी, निखिल निषाद जी, कुंदन यादव जी, अभिनव शर्मा जी, अभिषेक कर्मकार जी, प्रिंस कुमार जी, जगदीश निषाद जी, नीरज पांडे जी, अंगद साहू जी, पप्पू राय जी, विजय सिंह पूर्ति जी, हरि ओम ठाकुर जी, मनीष तिवारी जी, कृष्ण कुमार जी, मणिकांत पोद्दार जी, शुभम ठाकुर जी एवं समीर पाल जी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में आयोजन समिति द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया गया कि अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा।







