19 दिसंबर को मजदूर नेता गोपेश्वर बाबू की स्मृति में बॉलीबॉल टूर्नामेंट का होगा आगाज, टाटा ग्रुप की टीमें लेगी हिस्सा ।
जमशेदपुर : महान मजदूर नेता स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास के स्मृति में उनके जन्म जयंती ( 21 दिसंबर ) के अवसर पर आगामी 19 , 20 एवं 21 दिसंबर को टेल्को कॉलोनी स्थित बॉलीबॉल ग्राउंड में टाटा ग्रुप के विभिन्न यूनियनों का बॉलीबॉल टूर्नामेंट खेला जाएगा। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट का शुक्रवार को प्रात: 9 :30 बजे आगाज होगा । जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के वरीय पदाधिकारीगण , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, टाटा ग्रुप के विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष व महामंत्री विशेष रूप से भाग लेंगे।
इस टूर्नामेंट में टाटा स्टील , टाटा मोटर्स, टिनप्लेट , टीआरएफ समेत विभिन्न कंपनियों की कुल 13 यूनियनों की टीमें हिस्सा लेंगी। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि गोपेश्वर बाबू मजदूरों के सर्वमान्य नेता थे । यह शहर मजदूरों का है ऐसे में यहां की तमाम यूनियन उनके प्रति सच्ची श्रद्धा रखती है। इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष हम सब उनकी जयंती को यादगार तरीके से मनाते हैं। उनके जन्म दिन पर टूर्नामेंट का आयोजन भी उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली तमाम टीमों को शुभकामनाएं दी हैं।





