झारखण्ड के छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है। इनमें राँची, डालटनगंज, बोकारो, खूँटी, लोहरदगा और लातेहार शामिल हैं
मौसम विभाग के अनुसार,अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 18 से 23 दिसंबर तक सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा।
चाईबासा में सबसे अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।





