*श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी का निधन, कल सुल्तानगंज घाट पर होगा अंतिम संस्कार*

*श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी का निधन, कल सुल्तानगंज घाट पर होगा अंतिम संस्कार

 

*रांची:* झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी का निधन हो गया है। इस दुखद सूचना की जानकारी स्वयं मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा की।

 

*मंत्री ने लिखा* — “आज मेरे जीवन का सबसे दुखद दिन है। मेरी मां अब सदा के लिए भगवान के चरणों में विलीन हो गईं।”

 

परिजनों के अनुसार, दिवंगत माता का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे मंत्री के पैतृक आवास ढाका मोड़ पहुंचेगा। अंतिम संस्कार कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर किया जाएगा।

 

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “भले ही मां का साया सिर से उठ गया है, लेकिन उनके संस्कार, स्नेह और आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ रहेंगे।”

 

मंत्री के समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Leave a Comment