विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर विनोबा बस्ती में बड़े नाली निर्माण कार्य की शुरुआत
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा विनोबा बस्ती स्थित मुख्य सड़क पर बड़े नाली निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। बरसात के मौसम में गंदा नाली का पानी सड़क एवं आसपास के घरों में प्रवेश कर जाता था, जिससे स्थानीय निवासियों को लंबे समय से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जनता दल (यू) के जिला उपाध्यक्ष श्री दुर्गा राव, मंडल महामंत्री श्री गंगाधर पांडे सहित दीपक तिवारी, भोला प्रकाश, रविंद्र ठाकुर, विकास, अजय, फिरोज, शंभू झा, रासो, दीनू, मनोज भगत, राम कर्मकार, राजेश, राकेश एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष श्री बबलू कुमार ने बताया कि बस्तीवासियों के आग्रह पर इस गंभीर समस्या को विधायक श्री सरयू राय के समक्ष रखा गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक श्री राय ने तत्काल जुस्को प्रबंधन को पत्र लिखकर बड़े नाली निर्माण कार्य की अनुशंसा की, जिसके उपरांत टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
बड़े नाली निर्माण कार्य के शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है। बस्तीवासियों ने इस जनहितकारी पहल के लिए विधायक श्री सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया है।






