* स्वास्थ्य की सभी सुविधाएं एक ही भवन के नीचे लोगों को होगी उपलब्ध, भवन का हुआ भब्य पूजन

* स्वास्थ्य की सभी सुविधाएं एक ही भवन के नीचे लोगों को होगी उपलब्ध, भवन का हुआ भब्य पूजन

* 30 बेड वाले सी एच सी केंद्र में सभी सुविधाओं से होगा लैस

पोटका : 30 बेड वाले नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को प्रभारी डॉ रजनी महाकुड़ द्वारा भवन में विधि विधान के साथ भव्य तरीके से पूजा अर्चना की गई अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही भवन के नीचे लोगों को उपलब्ध हो पाएगा। पूजा अर्चना के दौरान डॉ सुकांत सीट समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, इस दौरान डॉ रजनी महाकुंड़ ने कहा कि काफी लंबे समय से हम सब टूटे हुए भवन में स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को विकट परिस्थिति में उपलब्ध करा रहे थे। मगर अब ख़ुशी की बात हैं कि नवनिर्मित भवन जो 10 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुकी है। अब इस भवन में हम सब विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किये ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था एक साथ सभी विभाग धीरे-धीरे इस भवन में शिफ्ट हो जायेंगे। कुपोषण उपचार केंद्र,टीबी एवं सभी तरह के जांच सुविधा ओपीडी एवं 30 बेड में अब मरीजों का इलाज हो पाएगा पुराने भवन में कम बेड होने के कारण हम सबों को बरामदा में मरीजों का इलाज करना पड़ता था। अब सारी सुविधाएं एक ही भवन के नीचे होगी वहीं उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना किया गया है इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों के द्वारा इसका भव्य तरीके से उद्घाटन किया जाएगा इसके पश्चात इसी भवन से सारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई