*उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान

========================

*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*

*प्रेस विज्ञप्ति- 870/2025*

*15 दिसंबर 2025*

==========================

 

*उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभिया*

 

*सड़क सुरक्षा को लेकर दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, कार चालकों का सीट बेल्ट, बसों में ओवरलोडिंग की जांच की गई*

 

*100 से ज्यादा वाहनों की जांच में 41 वाहन चालकों से 73 हजार रु. का जुर्माना वसूला गया*

————————————–

 

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पटमदा रोड में मिर्जाडीह के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान का नेतृत्व जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) श्री सूरज हेंब्रम ने किया। जांच अभियान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर केंद्रित था। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हो रहे जानमाल की क्षति के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 100 से अधिक वाहनों की गहन जांच की जिसमें 41 वाहन चालकों से 73000 रू का जुर्माना वसूला गया। जांच में मुख्य रूप से मोटरसाइकिल में ओवरलोडिंग, हेलमेट, बसों में ओवरलोडिंग, कार में सीट बेल्ट और नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल की जांच की गई।

 

==========================

*Team PRD (East Singhbhum)*

==========================

Leave a Comment