राँची। डीआईजी ग्राउंड, रिम्स परिसर में बने अभिनंदन अपार्टमेंट पर प्रशासन आज बुलडोजर चला रहा है।
यह कार्रवाई अब सिर्फ एक अवैध निर्माण तोड़ने का मामला नहीं रह गया है। यहां रहने वाले 20 परिवार के लिए करोड़ों के सपनों का घर टूट रहा है, सोमवार से अपार्टमेंट तोड़ने का काम शुरू हो गया।
अपार्टमेंट के एक फ्लैट मालिक की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि पिता को रिटायरमेंट से जो पैसे मिले थे, उसमें जिंदगी भर की बचत जोड़कर करीब 80 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था।
भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि अपने पिताजी को क्या बताऊंगा। उन्होंने अपनी जिंदगी भर की कमाई मुझे सौंपी थी। उन्होंने अपनी जिंदगी भर की कमाई मुझे सौंपी थी। नक्शा पास था, जमीन की रजिस्ट्री थी, अंचल अधिकारी ने कागजात सही बताए।
नगर निगम से नक्शा पास हुआ, बैंक ने लोन दिया, फिर इतना बड़ा फ्रॉड कैसे हो गया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर जमीन गलत थी तो 20 साल तक किसी को कैसे पता नहीं चला। आज अचानक कार्रवाई क्यों।






