जमशेदपुर के अतिसंवेदनशील माने जाने वाले मानगो थाना परिसर में बीती रात कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं।

जमशेदपुर के अतिसंवेदनशील माने जाने वाले मानगो थाना परिसर में बीती रात कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं।

दया नर्सिंग होम और सिम्स नर्सिंग होम के संचालकों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के युवक थाने के भीतर ही भिड़ गए।

इस दौरान उपद्रवियों ने थाने के वायरलेस सेट को क्षतिग्रस्त कर दिया, सरकारी फाइलें फाड़ दीं और कुर्सियां तोड़ डालीं। हद तो तब हो गई जब बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों के साथ ही युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई