*राँची।* में ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पति-पत्नी ड्रग्स कारोबार करते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार हुए हैं।
राँची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत किशोरगंज रोड नंबर 09 में रहने वाले सुजीत राय और उसकी पत्नी को मादक पदार्थो के खरीद बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सूचना मिली थी की सुजीत राय अपने घर के पास अवैध मादक पदार्थों का खरीद बिक्री कर रहा है। इस कार्रवाई में गांजा- कुल वजन- 1.010 किग्रा, कुल राशि- 7520/- रुपये, पैकिंग पलास्टिक, एक वेट मशीन, एक काला रंग का स्कूटी (रजि0नं0 JH01GH0835), एक मोबाइल के साथ माचिस और मोमबत्ती बरामद की गयी है।





