*जमशेदपुर: ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी संताली साहित्यकारों को सम्मानित*

*जमशेदपुर: ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी संताली साहित्यकारों को सम्मानित

 

जमशेदपुर में ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संताली भाषा, साहित्य और संस्कृति के गौरवशाली इतिहास को समर्पित होगा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू होंगी, जो अपने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पहली बार जमशेदपुर आ रही हैं। राष्ट्रपति 29 दिसंबर 2025 को करनडीह स्थित जाहेर स्थान परिसर पहुंचेंगी, जहां वह देशभर से आए प्रमुख संताली साहित्यकारों को सम्मानित करेंगी।

 

इस अवसर पर राज्य और केंद्र सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी और साहित्य प्रेमी शामिल होंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, वहीं कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक संताली संस्कृति की झलक से सजाने की तैयारी चल रही है।

 

ओलचिकी लिपि के सृजन को 100 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन न केवल संताली समाज के लिए, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। समारोह के माध्यम से संताली भाषा और उसके साहित्यिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई