*रांची।* प्रेस क्लब चुनाव 2025-2027 में अध्यक्ष पद पर शंभु नाथ की शानदार जीत हुई है। जीत की घोषणा के बाद उनके समर्थकों और पत्रकार साथियों में उत्साह का माहौल

*रांची प्रेस क्लब चुनाव 2025-2027: शंभु नाथ अध्यक्ष निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष*

 

*रांची।* प्रेस क्लब चुनाव 2025-2027 में अध्यक्ष पद पर शंभु नाथ की शानदार जीत हुई है। जीत की घोषणा के बाद उनके समर्थकों और पत्रकार साथियों में उत्साह का माहौ देखने को मिला। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अलीम खान ने शंभु नाथ को जीत की हार्दिक मुबारकबाद देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व में रांची प्रेस क्लब और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकारों के हितों की मजबूती से आवाज उठेगी।

 

शंभु नाथ ने भी सभी मतदाताओं और साथियों का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी पत्रकारों को साथ लेकर प्रेस क्लब की गरिमा और एकता को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई