*पुलिस अधीक्षक, यातायात, का कार्यालय राँची*

*पुलिस अधीक्षक, यातायात, का कार्यालय राँची

मोटर वाहन के कुछ मालिकों के द्वारा अपने वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर को अपने नम्बर प्लेट पर छेड़छाड़ कर वाहन चलाये जाने के आलोक में अधोहस्ताक्षरी (पुलिस अधीक्षक, यातायात, राँची) के निर्देशानुसार सभी यातायात थानाक्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है, जिसके कम में बजाज प्लसर वाहन सं० JH 01 R-4778 को लालपुर यातायात थानान्तर्गत लालपुर चौक पोस्ट के पास जाँच हेतु रोका गया, जिसके क्रम में सवार व्यक्ति से कागजात की मांग की गयी, जिसके उपरान्त वे अपने कागजात लेने गए एवं पुनः वापस नहीं आए। तदश्चात रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं चेचिस नम्बर की जाँच करने पर पता चला कि उक्त वाहन पर लगे नम्बर प्लेट किसी और वाहन पेशन प्रो का रजिस्ट्रेशन नम्बर लगा हुआ है।

उक्त वाहन के विरूद्ध बी०एन०एस० के सुसंगत धाराओं में काण्ड दर्ज करने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

अतः राँची यातायात पुलिस आप सबों से अपील करती है कि अपने-अपने वाहन में मोटरयान अधिनियम के तहत प्रोपर तरीके से रजिस्ट्रेशन नम्बर को नम्बर प्लेट में अंकित कराकर ही अपने वाहन का उपयोग करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई