जमशेदपुर : जय माता दी सामाजिक संस्था की ओर से 14 वा रक्तदान शिविर का आयोजन कीताडीह काली मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के कीताडीह क्षेत्र के मुखिया मनोज मुर्मू उपस्थित रहे । कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से 113 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से सम्मानित कर उपहार दिया गया , जिससे लोगों में रक्तदान को लेकर उत्साह बना रहे।
जय माता दी संस्था द्वारा लगातार समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जय माताजी संस्था के संरक्षक जोगेंद्र राव ने कहा ने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए, इसके लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में कार्तिक पाठक, संजय शर्मा, जोगिंदर राव, बबलू शर्मा, सुबोध बकुर, मुहम्मद हबीब, धर्मेंदर यादव आदि शामिल थे.





