जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण की ओर से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा। आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया जा रहा है, जिससे लोगों में रक्तदान को लेकर उत्साह बना रहे। गौरतलब है कि लोक समर्पण संस्था के संस्थापक ललित दास हैं, जो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल के पुत्र तथा स्थानीय विधायक के पति हैं। संस्था द्वारा लगातार समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए, इसके लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।

जमशेदपुर।

शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण की ओर से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा।

 

आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया जा रहा है, जिससे लोगों में रक्तदान को लेकर उत्साह बना रहे।

 

गौरतलब है कि लोक समर्पण संस्था के संस्थापक ललित दास हैं, जो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल के पुत्र तथा स्थानीय विधायक के पति हैं। संस्था द्वारा लगातार समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए, इसके लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई