- केरल में निकाय चुनावों के नतीजों की तस्वीर साफ होते-होते भले ही UDF (यूनाइटिड डेमोक्रेटिक फ्रंट) अपनी जीत की खुशी मना रही है, लेकिन एक तस्वीर ये भी है कि राज्य की राजधानी समेत कई जगह भगवा दिखने लगा है।
तिरुवनंतपुरम में जहाँ पहली बार भाजपा के मेयर बनने की खबर चर्चा में है तो वहीं एर्नाकुलन के मुनंबम में NDA की विजय को ऐतिहासिक कहा जा रहा है। इसी तरह मुन्नार में ‘सोनिया गाँधी’ नाम की प्रत्याशी से जुड़े परिणाम भी मीडिया में खूब सुर्खियों में है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन परिणामों के लिए अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं का और जनता का आभार जताया है।
पीएम ने एक्स पर लिखा, “केरल के उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने राज्य में लोकल बॉडी चुनावों में बीजेपी और NDA उम्मीदवारों को वोट दिया। केरल UDF और LDF से तंग आ चुका है। वे NDA को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो अच्छा शासन दे सकता है और सभी के लिए अवसरों के साथ एक विकसित केरल बना सकता है।”





