जमशेदपुर में शेखर सांडिल हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व बाइक बरामद

जमशेदपुर में शेखर सांडिल हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व बाइक बराम

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर, बाराद्वारी स्थित विवेकानंद आश्रम के पास हुई सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बीती 2/3 दिसंबर 2025 की रात करीब 1 बजे अपराधियों ने शेखर शांडिल नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 157/2025 दर्ज किया गया था।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी में तथा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय प्रथम) भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार छापेमारी के दबाव में मुख्य आरोपी राहुल सिंह ने 9 दिसंबर 2025 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

 

पुलिस रिमांड पर पूछताछ के दौरान राहुल सिंह की निशानदेही पर अन्य दो आरोपी—संजय पाल और संतोष कर्मकार उर्फ खुड़ा—को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल और घटना के बाद फरार होने में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05CT4787) भी बरामद की गई।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक शेखर शांडिल और मुख्य आरोपी राहुल सिंह पड़ोसी थे। दोनों के बीच दो वर्ष पूर्व मारपीट की घटना हुई थी, जिसको लेकर दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज थी। आपसी रंजिश के तहत छह माह पूर्व मृतक द्वारा आरोपी के घर में घुसकर गाली-गलौज की गई थी। इसी प्रतिशोध में राहुल सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शेखर शांडिल की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी राहुल सिंह और संतोष कर्मकार उर्फ खुड़ा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों चोरी, जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं।

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई