*सारंडा जंगल में नक्सल अभियान के दौरान सीआरपीएफ जवान भुलन राम की मौत, बटालियन में शोक की लहर*

*सारंडा जंगल में नक्सल अभियान के दौरान सीआरपीएफ जवान भुलन राम की मौत, बटालियन में शोक की लहर

 

*चाईबासा:* पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र स्थित सारंडा जंगल में रविवार रात एक दर्दनाक घटना घटी।

सीआरपीएफ 134 बटालियन में तैनात 59 वर्षीय जवान भुलन राम की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

 

सूत्रों के मुताबिक, जवान भुलन राम नक्सल विरोधी अभियान पर तैनात थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं।

साथी जवानों ने तुरंत उन्हें बिसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणू ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब दल माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहा था।

 

मृतक जवान भुलन राम, बिहार के छपरा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र स्थित डुमरी गांव के रहने वाले थे और एसआई (जीडी) के पद पर कार्यरत थे।

उनकी अचानक मौत से साथियों और पूरी बटालियन में शोक की लहर दौड़ गई है।

अधिकारियों ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई