रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित ने लगातार तीसरे ओडीआई मुकाबले में 50 या उससे ज्यादा की इनिंग्स खेली है. रोहित ने पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया है.

रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित ने लगातार तीसरे ओडीआई मुकाबले में 50 या उससे ज्यादा की इनिंग्स खेली है. रोहित ने पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया है

 

रोहित शर्मा ने इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाया. रोहित अब वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मुकाबले से पहले तक रोहित को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तीन छक्के लगाने की जरूरत थी. उन्होंने भारतीय पारी के 20वें ओवर में मार्को जानसेन की गेंद पर छक्का लगाया और आफरीदी को पछाड़ दिया. आफरीदी ने 398 ओडीआई मैचों में 351 छक्के लगाए थे, उस रिकॉर्ड को रोहित तोड़ चुके हैं. रोहित ने 277 वनडे मैचों में 352 छक्के जड़े हैं.

 

वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के-

352*- रोहित शर्मा (भारत)

351- शाहिद आफरीदी (एशिया/पाकिस्तान/ICC)

331- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज/ICC)

270- सनथ जयसूर्या (एशिया/श्रीलंका)

229- एमएस धोनी (एशिया/भारत)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई