झारखण्ड पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है
गुमला जिला समेत कई जिलों में 23 वर्षों से दहशत का पर्याय बने दुर्दांत झांगुर गिरोह के सुप्रीमो रामदेव उरांव सहित कई प्रमुख सदस्य जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकते हैं।
यह जानकारी सामने आ रही है कि गिरोह के कई उग्रवादी इस समय झारखण्ड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, झांगुर गिरोह के सरगना रामदेव उरांव समेत दो प्रमुख उग्रवादी इस समय हथियार के साथ पुलिस के संपर्क में हैं। उम्मीद है कि गिरोह के बाकी सदस्य भी अगले कुछ दिनों में संपर्क स्थापित कर लेंगे।






