स्व: रघुनाथ खरकिया की 54 वीं पुण्यतिथि पर लायंस क्लब चिरकुंडा के रघुनाथ खरकिया मेमोरियल आई हास्पीटल खरकिया नगर में मुफ्त नेत्र जांच शिवर का आयोजन
धनबाद(निरसा)।स्व: रघुनाथ खरकिया की 54 वीं पुण्यतिथि पर लायंस क्लब चिरकुंडा रघुनाथ खरकिया मेमोरियल आई हास्पीटल खरकिया नगर में रविवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया और यह 1,017 वां मुफ्त नेत्र जांच शिविर हैं जो कि प्रत्येक वर्ष स्व: रघुनाथ खरकिया की पुण्यतिथि पर आयोजन होता आ रहा हैं।कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राधानाथ खरकिया के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।इस शिविर में काफी संख्या में महिला पुरुष एवं वृद्ध लोग उपस्थित होकर अपने नेत्र का जांच करवाया।नेत्र जांच के दौरान मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन करने के लिए उनका रजिस्ट्रेशन किया गया, इस दौरान वृद्ध महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली संस्था सदस्य कृष्णलाल रुंगटा ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से सेवा देता आ रहा हूँ और हमारा पहले कैम्प कलियाशोल प्रखण्ड में आयोजन हुआ था, उद्देश्य सिर्फ यही था कि इस क्षेत्र में मोतियाबिन को नाश करना।शुरुआती दौर में काफी संख्या में लोग आते थे धीरे धीरे हमारी संस्था जगह जगह कैम्प माध्यम से लोगो के नेत्रों का उपचार प्रारंभ किया जिसके कार कम लोग आ रहे हैं प्रत्येक वर्ष उनके स्मृति में लायंस क्लब अस्पताल में कैम्प का आयोजन किया जाता हैं जहां सैकड़ों मरीजों का जांच किया जाता है जांच के दौरान जरूरतमंद का मोतियाबिंद ऑपरेशन में निःशुल्क लेंस भी लगवाया जाएगा और चश्मा दिया जाएगा उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से अलग-अलग क्षेत्र में शिविर लगाकर वृद्ध महिलाओं, बुजुर्गों का निःशुल्क नेत्र जांच कराने का संकल्प लिया है, जिससे वृद्ध महिलाओं और बुजुर्गों की सेवा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके और हमारी संस्था द्वारा बच्चों का भी नेत्र जांच किया जाता हैं आज दौर में बच्चे डिजिटल मीडिया का शिकार हो रहे हैं उसके सही उपचार के लिए विशेष कैम्प के माध्यम से बच्चों के साथ साथ उनके अभिवाहकों को भी जागरूक किया जा रहा हैं और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा
बाइट: कृष्णलाल रुंगटा






