*_प्रकाशनार्थ समाचार_*
*_विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर जुस्को द्वारा मनीफिट रोड नंबर 07 के मुख्य बड़ा नाला निर्माण कार्य की शुरुआत_*
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा मनीफिट रोड नंबर 07 स्थित मुख्य बड़े नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। बरसात के मौसम में नाला का पानी सड़क और आसपास के घरों में घुस जाने की समस्या लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख चिंता बनी हुई थी।
जनता दल (यू) के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल महामंत्री गंगाधर पांडे, दीपक तिवारी, दली भाई, विनय कुमार सिंह, जीतेंद्र कुमार, संजय झा तथा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि बस्तीवासियों के आग्रह पर इस समस्या को विधायक श्री सरयू राय के समक्ष उठाया गया था।
विधायक श्री राय ने जुस्को प्रबंधन को पत्र लिखकर बड़ा नाला निर्माण कराने की अनुशंसा की, जिसके उपरांत टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया।
बड़ा नाला निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में हर्ष का वातावरण है। बस्तीवासियों ने विधायक श्री सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया है।






