पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले पर गुमला कोर्ट झारखंड में केस दर्ज
बाबा महादेव महाकाल की भव्य एवं विराट 371 फिट ऊंची प्रतिमा निर्माण धन संग्रह हेतु झारखंड राज्य स्थित गुमला जिला के सिसई प्रखंड के ग्राम मुर्गू में तपेश्वर महाकाल सेवा ट्रस्ट डी एस पी रोड गुमला के मनोज विश्वकर्मा एवं संजय राम विश्वकर्मा के द्वारा पंडित प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण कथा के लिए तथाकथित बिचौलिए जमशेदपुर साकची निवासी रंजीता वर्मा उसका भाई सुरेश कुमार और जशपाल सिंह के माध्यम से सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे समीर शुक्ला से कथा 51,00,000/ रुपए में बात हुई और 12 मार्च 2025 को 5,00,000/ 17 मार्च 2025 को नगद 1,90,000/ एवं फोन पे से 90,000/ तथा 18 मार्च 2025 को 3,20,000/ कुल 11,00,000/ एड वांस में भेजे गए तब पंडित प्रदीप मिश्रा ने छत्तीसगढ़ मायली की कथा में गुमला के मुर्गु में 11मई से 17मई सात दिवसीय कथा का प्रचार प्रसार किया था उसके बाद गुमला प्रशासन के आदेशानुसार सभी संबंधित विभागों के सहयोग से सारी तैयारिया चल रही थी टेंट का काम भी भी युद्ध स्टार पर चल रहा था लेकिन उसी वक्त भारतीय सैनिकों के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के विरुद्ध चलाया गया जिसके कारण भारत सरकार की गाइडलाइन के आलोक में 09 मई 2025 को गुमला जिला प्रशासन के द्वारा कथा स्थल पर आकर अगले आदेश तक के लिए कथा को स्थगित करा दिया गया
जब हमने स्थिति सामान्य होने पर गुमला में कथा देने की बात समीर शुक्ला और रंजीता वर्मा से बात की तो हमें सीहोर आकर बात करने को कहा गया
15 मई 2025 को जब हम सीहोर पहुंचे ऑफिस में कोई बात नहीं करना चाहा समीर शुक्ला को फोन करने पर तीसरे दिन 17 मई को मुलाकात हुई और बात हुई कि आपका 11,00,000/एडवांस का हमारे पास जमा है लेकिन अभी कथा का लिस्ट बहुत ही लंबा है जैसे ही कही का कथा कैंसिल होगा आपको गुमला के लिए कथा का तारीख निर्धारित करके दे दिया जाएगा और हमें समझा बुझाकर सीहोर से गुमला वापस भेज दिया और एक सप्ताह के बाद समीर शुक्ला और रंजीता वर्मा हमे कॉन्फ्रेंस कॉल करके बोला कि यहां सीहोर में जो पैसा जमा है ओ रंजीता दीदी का है और जो कथा है ओ भी रंजीता दीदी का है और ये तू सुन ले तेरा यहां एक अठ्ठनी भी जमा नहीं है और आज के बाद न तो यहां आना और न मुझे फोन करना और कथा के बारे में कुछ भी बात फैलाई तो तुम दोनों भाई के ऊपर 420 का केश करके अंदर करवा दूंगा इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज सबूत के तौर पर कोर्ट में जमा कर दिया गया है
हमलोगों के द्वारा गुमला में श्री शिव महापुराण कथा के लिए आपस में उधार ऋण कर्ज लेकर 36,00,000/छत्तीस लाख रुपए खर्च किए अब पंडित प्रदीप मिश्रा और उनके भांजे समीर शुक्ला और तथाकथित उनके सभी बिचौलिए के द्वारा कथा के नाम पर हमे धोखा देने धर्म और आस्था के नाम पर गुमराह कर आयोजकों द्वारा जमा मोटी रकम लेकर और लाखों रुपए खर्च करवा कर कथा नहीं देना और अपमानित कर जमा रकम हड़पने का प्रयास करने का कोशिश किया जा रहा है दूसरी ओर कथा नहीं मिलने के कारण जिन्होंने पैसे दिए और जिनसे हमने उधार में पैसे लिए है हमे परेशान कर रहे है अंततः सारी गतिविधियों के देखते हुए हमने पंडित प्रदीप मिश्रा समीर शुक्ला एवं श्री विद्लेश सेवा समिति सीहोर के संचालक रंजीता वर्मा सुरेश कुमार जसपाल सिंह टेंट वाले नागेंद्र साहू पंकज साहू और इसमें जमशेदपुर स्थित क्रूज होटल की भी संलिप्तता मिली है जिसमें क्रूज होटल के पवनदीप सिंह के नाम गुमला कोर्ट में कुल आठ लोगों पर नामजद केस दर्ज मनोज विश्वकर्मा एवं संजय राम विश्वकर्मा डी एस पी रोड गुमला द्वारा किया गया है जिसकी पहली तारीख 16 दिसंबर 2025 को दिया गया है
पंडित प्रदीप मिश्रा कथा के व्यास पीठ पर बैठकर कैमरे के सामने लोगो को अच्छी अच्छी बाते बताते है तो ये भी बताए कि हां हमने गुमला में कथा के लिए पैसे लिए है और सच बोलने में कैसी डर कैसा शर्म अगर स्वयं स्वीकार नहीं करेंगे तो बाबा महादेव महाकाल की कृपा से गुमला कोर्ट में सच साबित होकर रहेगा






