गुजरात के केवड़िया में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा “स्टैचू ऑफ यूनिटी” में शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित यूनिटी मार्च का हुआ समापन ।

गुजरात के केवड़िया में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा “स्टैचू ऑफ यूनिटी” में शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित यूनिटी मार्च का हुआ समापन ।

#गुजरात के केवड़िया में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा “स्टैचू ऑफ यूनिटी” को नमन करने के साथ ही शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित यूनिटी मार्च का समापन हो गया। इसके साथ ही जमशेदपुर जिला से गए एक युवा प्रतिनिधि सीतारामडेरा मंडल से सुधीर तिवारी समेत झारखंड के सभी 52 प्रतिनिधि शुक्रवार की रात ट्रेन से घरों के लिए प्रस्थान कर गए।

 

जमशेदपुर के सुधीर तिवारी ने बताया कि 7 दिन की यह राष्ट्रीय पदयात्रा काफी उत्साह जनक रही। ऐतिहासिक धरोहरों को देखने और समझने का अवसर मिला।

 

विभिन्न राज्यों में लोगों ने खुलकर हम सब का स्वागत किया। उन्होंने जमशेदपुर से एक युवा प्रतिनिधियों के चयन के लिए प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, और जमशेदपुर के भाजयुमो जिलाध्यक्ष nitish kumar को प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Comment