कोयला सचिव विक्रम देव दत्त धनबाद दौरे पर, जेआरडीए समीक्षा बैठक और बेलगड़िया का निरीक्षण

कोयला सचिव विक्रम देव दत्त धनबाद दौरे पर, जेआरडीए समीक्षा बैठक और बेलगड़िया का निरीक्ष।

 

Anchor:- भारत सरकार के कोयला सचिव विक्रम देव दत्त शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे। यहां उन्होंने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) के अधिकारियों के साथ पुनर्वास और विकास योजनाओं को लेकर अहम बैठक की। बैठक में झरिया क्षेत्र से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास कार्य, सुविधाओं की उपलब्धता और लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सचिव ने कहा कि पुनर्वास की योजनाएं प्रभावित लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इसे पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

 

बैठक के बाद कोयला सचिव ने बेलगड़िया क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने पुनर्वास कॉलोनी और विकास कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बुनियादी सुविधाओं, आवासीय व्यवस्था, सड़क, बिजली-पानी की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

 

दौरे के दौरान जेआरडीए और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरे को धनबाद में पुनर्वास और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment