गिरिडीह
टावर चौक में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इला
गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें फल बेचने वाले एक युवक को गंभीर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद दिलशाद टावर चौक पर अपनी फल की दुकान लगा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर आगे बढ़ते हुए सीधे दिलशाद के पैरों पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के दुकानदार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल दिलशाद को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।






