लोवाडीह मैसड़ा निर्माणाधीन केनाल पर काम कर रहे मिक्सर ग्राइंडर मशीन पल्टा, चालक का टुटा पैर

लोवाडीह मैसड़ा निर्माणाधीन केनाल पर काम कर रहे मिक्सर ग्राइंडर मशीन पल्टा, चालक का टुटा पै

 

*ईचागढ़ :* ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लोवाडीह मैसड़ा केनाल के चुनीडीह गांव के पास केनाल निर्माण कार्य में लगे मिक्सर ग्राइंडर मशीन केनाल के बाहर खेत में अनियंत्रित होकर पलट गई। मिक्सर मशीन पलटने से चालक नीचे दब गया एवं उसका एक पैर टूट गया। ग्रामीणों के सहयोग से मिक्सर मशीन में दबे घायल‌ चालक पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी 32 वर्षीय लखींद्र हेम्ब्रम को सुरक्षित निकालकर टीएमएच जमशेदपुर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि चालक का हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन केनाल में गीट्टी सीमेंट मिक्स कर ढलाई मसाला ले जाने के क्रम में मिट्टी धंसने से अनियंत्रित होकर मिक्सर ग्राइंडर मशीन पलट गई, जिससे चालक नीचे दब गया। गनीमत रहा कि केनाल निर्माण कार्य में लगे मजदुर एवं ग्रामीणों ने समय रहते उसे निकाल लिया, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना की सूचना पर ईचागढ़ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में जुटी। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से चालक को सुरक्षित निकाला गया एवं इलाज हेतु जमशेदपुर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि केनाल निर्माण कर रहे अभिकर्ता के द्वारा घायल चालक का इलाज कराया जा रहा है। घटना कि सुचना मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने टीएम एच प्रबंधन से बात कर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई