आज दिनांक 26 नवंबर, 2025 को ग्रेजुएट कॉलेज परिसर में राजनीति विज्ञान और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर कालेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो. प्रतिमा सिन्हा ने

आज दिनांक 26 नवंबर, 2025 को ग्रेजुएट कॉलेज परिसर में राजनीति विज्ञान और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर कालेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो. प्रतिमा सिन्हा न अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमें संविधान के मूल्यों को समझने और उसे अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र की डाॅ.सुहिता चटर्जी ,वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्षा प्रो. फरजाना नईम, गणित विभाग के विभागाध्यक्षा डा. सविता मिश्रा , रसायन विभाग की विभागाध्यक्षा डाॅ. अरुंधति डे, भूगोल विभाग की अध्यापिका डाॅ. पूनम रजक और डाॅ. दीप्ती आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में कालेज के सभी शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं सैकड़ो छात्राएं शामिल हुए।

राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ .विनय कुमार सिंह ने सभी शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्राओं को संविधान के उद्देशिका से संबंधित शपथ दिलवाने का कार्य किया । कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. नूपुर और धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभाग के अध्यापिका डॉ मुक्ता रानी ने किया।

Leave a Comment