*संविधान राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण का मार्गदर्शक : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
*रांचीः* झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि हमारा संविधान न केवल विश्व का सबसे विशाल लोकतंत्र है, बल्कि यह राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक न्याय और जनकल्याण का प्रमुख मार्गदर्शक भी है। उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त, समतामूलक और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं।
राज्यपाल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे संविधान प्रदत्त मूल्यों — न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व — को अपने जीवन और आचरण में आत्मसात करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन भी कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, प्राध्यापक, उपाधिधारक विद्यार्थी और शोधार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
राज्यपाल ने कहा कि संविधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह अवसर है अपने कर्तव्यों और अधिकारों को याद करने का। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संविधान के प्रति आस्था रखें और समाज में समानता व बंधुत्व की भावना को मजबूत करें।
*संविधान दिवस का महत्व:*
संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में भारत का संविधान स्वीकार किया गया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ




