*बोकारो में बड़ा पुलिस फेरबदल: SP हरविंदर सिंह ने एक साथ बदले कई थाना और ओपी प्रभारी
*बोकारो*। झारखंड के बोकारो जिले में कानून-व्यवस्था को और दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
एसपी द्वारा एक साथ कई थानों और ओपी प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। इस बदलाव में कई अफसरों ने अपनी थानेदारी गंवाई, जबकि कई को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल जिले में बढ़ी चुनौतियों और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
नए थाना और ओपी प्रभारियों की सूची
हरला थाना प्रभारी – इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम
चंदनकियारी थाना प्रभारी – एसआई अमित राय
बरमसिया ओपी प्रभारी – एसआई शैलेंद्र पासवान
बंगरिया ओपी प्रभारी – एसआई शुभम गोप
अमलाबाद ओपी प्रभारी – एसआई कौशलेंद्र
सियालजोरी थाना प्रभारी – एसआई रंजीत यादव
चीरा चास थाना प्रभारी – एसआई पुष्पराज कुमार
अन्य महत्वपूर्ण तबादले
कसमार थाना प्रभारी – एसआई कुंदन कुमार
तेनुघाट ओपी प्रभारी – एसआई भजनलाल
चतरो चट्टी प्रभारी – एसआई शशि शेखर
जागेश्वर विहार प्रभारी – एसआई प्रकाश यादव
रहावन ओपी प्रभारी – एसआई पिंटू महथा
ललपनिया ओपी प्रभारी – एसआई जय प्रकाश एक्का
चास थाना को मिले नए अफसर
एसआई सूरज कुमार (पूर्व प्रभारी, चंदनकियारी)
एसआई मनीष कुमार (पूर्व प्रभारी, सियालजोरी)
एसआई रंजीत प्रसाद (पूर्व प्रभारी, अमलाबाद)
एसआई दीपक कुमार राणा (पूर्व प्रभारी, चतरो चट्टी) – बोकारो स्टील सिटी थाना
एसआई चंदन दुबे (पूर्व प्रभारी, चीरा चास) – पिंडराजोरा थाना
एसआई छटन महतो (पूर्व प्रभारी, तेनुघाट) – चास थाना
इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम को फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अनिल कच्छप को साइबर थाना का प्रभारी बनाया गया है।
फेरबदल के बाद पुलिस लाइन से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चर्चा का दौर तेज है।




