*__पायल टॉकीज छोर पर फ्लाईओवर निर्माण हेतु सड़क बंद करने के निर्णय पर कड़ी आपत्ति_* 

*_प्रकाशनार्थ समाचार_*

 

_*न्यू पुरुलिया रोड के दुकानदारों की अहम बैठक सम्पन्न*_

 

*__पायल टॉकीज छोर पर फ्लाईओवर निर्माण हेतु सड़क बंद करने के निर्णय पर कड़ी आपत्ति_*

 

*_पहले अधूरे फ्लाईओवर कार्य पूर्ण करने तथा यातायात सुगम बनाने की मांग_*

 

आज दिन मंगलवार को मानगो बड़ा हनुमान मंदिर के समीप मानगो न्यू पुरुलिया रोड के दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पायल टॉकीज छोर पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण से व्यापारी वर्ग को होने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान दुकानदारों ने कहा कि प्रस्तावित डिजाइन तथा निर्माण अवधि में सड़क को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय व्यापार के लिए अत्यंत हानिकारक सिद्ध होगा। इससे ग्राहकों की आवाजाही बाधित होगी और दैनिक दुकानदारी गंभीर रूप से प्रभावित होगी।

 

दुकानदारों ने यह भी कहा कि फ्लाईओवर निर्माण की वर्तमान व्यवस्था के कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बुरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है, जिससे सामान्य नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस अव्यवस्था के विरोध में दुकानदार एकजुट होकर गोलबंद हुए।

 

सभी व्यापारियों का स्पष्ट कहना था कि पूर्व में शुरू किए गए फ्लाईओवर निर्माण कार्य अभी तक अधूरे पड़े हैं। पहले उन कार्यों को पूरा कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जाए, उसके बाद ही पायल टॉकीज छोर पर नए फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में कोई भी कार्रवाई प्रारंभ की जानी चाहिए।

 

बैठक के प्रमुख निष्कर्ष:

 

फ्लाईओवर निर्माण के कारण व्यापारिक गतिविधियों पर बढ़ता दुष्प्रभाव

 

प्रस्तावित निर्माण डिजाइन पर पुनर्विचार की आवश्यकता

 

सड़क को पूरी तरह बंद रखने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से विरोध

 

पहले डिमना रोड व अन्य अधूरे फ्लाईओवर कार्यों को पूरा करने की मांग

 

 

बैठक के उपरांत सभी दुकानदारों ने निर्णय लिया कि वे अपनी मांगों को संबंधित विभागों तक संयुक्त रूप से पहुँचाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर एक प्रतिनिधिमंडल भी प्रशासन से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराएगा।

 

इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, आकाश शाह, सचिन अग्रवाल, अजय चौधरी, संजय सावा, विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, ईशान पात्रा, पंकज अगीवाल, राजा जयसवाल, सन्नी कौरा, साजन कौरा, बबलू कौरा, नवल अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, कन्हिया अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, हरधन पाल, राहुल पॉल, आयुष सावा, सहित बड़ी संख्या में दुकानदार, आकाश गंगा, अर्जुन टावर, राकेश टावर, नरीनकर टावर, अर्जुन इंक्लेव, शक्ति नालंदा टावर के निवासी उपस्थित थे,

Leave a Comment