*एसी कमरों से नहीं, गाँव और ग्रामीणों के विकास के लिए गाँव से चल रही हेमंत सरकार – संजीव सरदार*

*एसी कमरों से नहीं, गाँव और ग्रामीणों के विकास के लिए गाँव से चल रही हेमंत सरकार – संजीव सरदार

 

*पोटका में 36.78 लाख की 7 योजनाओं का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास*

 

पोटका : मंगलवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पोटका विधायक संजीव सरदार ने कुल 36 लाख 78 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत 7 विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। सभी कार्यक्रमों की शुरुआत पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना कर और नारियल फोड़कर की गई। ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक नृत्य-संगीत के साथ नगाड़ा बजाकर विधायक का स्वागत किया। विधायक निधि से निर्मित हो रही ये योजनाएँ ग्रामीणों की मूल आवश्यकताओं को पूरा करने और गाँवों को आधारभूत सुविधाओं से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

 

*जो जनता की माँग, उसी के अनुरूप योजना का चयन, हमारा विकास मॉडल जनता-केन्द्रित है — विधायक संजीव सरदार*

 

*भाजपा सरकार योजनाएँ बनाती थी ताकि उनके पूँजीपति मित्रों को लाभ हो, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार योजनाएँ इसीलिए लाती है कि ताकि जनता को सीधा लाभ मिले*

 

विधायक संजीव सरदार ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि गांवों की मांग और जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का चयन किया गया है। उन्होंने कहा—

“पूर्ववर्ती भाजपा सरकार योजनाएँ बनाती थी ताकि उनके पूँजीपति मित्रों को लाभ हो, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार योजनाएँ इसीलिए लाती है कि जनता को सीधा लाभ मिले। हमारा लक्ष्य है कि विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद परिवार वंचित न रहे।”

विधायक ने आगे कहा कि झारखंड सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और पोटका विधानसभा में विकास कार्यों को और तेज गति देने का कार्य निरंतर जारी है।

 

‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील

 

विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से आगामी 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चल रहे कार्यक्रम—

‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’

में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रखंड, अंचल और विभिन्न विभागों के अधिकारी गांवों तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभ भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा—

“सरकार को जनता तक नहीं, जनता के द्वार तक पहुँचना चाहिए। इसलिए यह कार्यक्रम आपके सुविधा, आपके अधिकार और आपके सशक्तिकरण के लिए है। आप सब इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।”

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामोनी मुर्मू, झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, झामुमो नेता सुनील महतो सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

 

*इन 7 योजनाओं का हुआ शिलान्यास*

 

1. हाथीबिंधा पंचायत – कोकदा मुण्डा टोला में दिलीप पात्र के घर से रोड़े मुण्डा के घर तक पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण

2. आसनबनी पंचायत – दिगारसाई में गोपाल वान्ड्रा के घर से विक्रम सिंह के घर तक पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण

3. कुलडीहा पंचायत – कालापाथर में अनिरूद्ध भकत के घर से शंकर भकत के घर तक पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण

4. भाटीन पंचायत – NPS हरिजन बस्ती से पुलिया तक पक्का नाली निर्माण

5. हाड़तोपा पंचायत – मुर्गाधुटू पल्ली समिति में किचन शेड निर्माण

6. माटकु पंचायत – खिकड़ीघुटू में सुनाराम मुर्मू के घर से सुधीर मार्डी के घर तक पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण

7. शंकरदा पंचायत – भुटका में भोदो मार्डी के तालाब में स्नान घाट निर्माण

Leave a Comment