जमशेदपुर से 100 श्रद्धालुओं का जत्था 26 नवम्बर को सचखंड हजूर साहिब के लिए रवाना होगा

जमशेदपुर से 100 श्रद्धालुओं का जत्था 26 नवम्बर को सचखंड हजूर साहिब के लिए रवाना होग

 

जमशेदपुर। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं का जत्था सिख पंथ के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु रवाना होगा। इसी क्रम में भगत सिंह फैंस क्लब, टीनप्लेट नानक नगर की ओर से 100 श्रद्धालुओं का जत्था 26 नवम्बर 2025 को टाटानगर रेलवे स्टेशन से संतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस द्वारा श्री सचखंड हजूर साहिब के लिए प्रस्थान करेगा।

 

बताया गया है कि पिछले लगातार तीन वर्षों से 100 श्रद्धालुओं का समूह अलग-अलग गुरुद्वारों के दर्शन हेतु जाता आ रहा है और यह चौथा वर्ष है, जब क्लब की ओर से हजूर साहिब के दरबार में सामूहिक नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

 

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब के अध्यक्ष करमजीत सिंह ने बताया कि जत्थे के सभी श्रद्धालुओं के भोजन, आवास तथा आने-जाने का समस्त खर्च क्लब द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान क्लब की dedicated टीम रखेगी।

 

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक यात्रा में सेंट्रल नौजवान सभा के अमरीक सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह तथा समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों का निरंतर सहयोग मिल रहा है।

 

प्रेस वार्ता में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, जनरल सेक्रेटरी गुरुचरण सिंह बिल्ला, बिरसानगर के प्रधान रोशन सिंह, रंगरेटा महासभा के महासचिव हरजिंदर सिंह रिंकू, रणजीत सिंह कल्लू, ट्यूला डूंगरी गुरुद्वारा के प्रतिनिधि सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment