पूर्वी विधानसभा अंतर्गत साकची पूर्वी में विधायक पूर्णिमा साहू ने 14 लाख की विकास योजनाओं का किया शुभारं
जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में, शुक्रवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने साकची पूर्वी क्षेत्र में लगभग 14 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। शुक्रवार को जिन परियोजनाओं की नींव रखी गई, उनमें साकची नेहरू कॉलोनी बागान एरिया में पुल से रंजीत साहू स्टोर तक पेवर्स ब्लॉक निर्माण, अमित के घर से लोहा पुल तक पीसीसी पथ, पुरुषोत्तम गुप्ता से सुदामा मिश्रा के घर तक पीसीसी रोड का निर्माण प्रमुख है। इसके अलावा गुरुद्वारा बस्ती में क्वालिटी इन होटल से मोहर इंटरप्राइजेज तक पीसीसी रोड एवं क्षेत्र की कई गलियों में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन का कार्य शामिल है। शिलान्यास के पश्चात विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं की भी जानकारी ली। उन्होंने सीतारामडेरा स्लैग रोड से कालीमाटी होते हुए साकची को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और विभागीय अभियंताओं से निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और तय समयसीमा को लेकर विस्तृत जानकारी ली। विधायक पूर्णिमा साहू ने जनहित में किए जा रहे इस कार्य हेतु टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी विधानसभा के हर मोहल्ले और बस्ती में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। कई नई योजनाओं पर भी काम प्रगति पर है, जिन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। कहा कि उनका प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक बेहतर सड़क, स्वच्छ वातावरण और मजबूत बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठा सके, जिससे यहां का जनजीवन और अधिक सहज और व्यवस्थित बन सके।
शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, सोनू आर्यन, अमित गुप्ता, शंकर कुमार, कश्मीर सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भवदीय,
प्रेम झा





