वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सम्पूर्ण वंदे मातरम का किया सामूहिक गायन, देशभक्ति के उमंग और वंदे मातरम की गूँज से गुंजायमान हुआ कार्याल
जमशेदपुर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने सामूहिक स्वर में सम्पूर्ण वंदे मातरम् का गायन कर माँ भारती को नमन किया। इस दौरान पूरा कार्यालय देशभक्ति के उमंग और ‘वंदे मातरम्’ की गूँज से सराबोर रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा का आह्वान है और भारत माता को प्रणाम है। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों की प्रेरणा बना और स्वतंत्रता के संघर्ष को नई ऊर्जा दी। उन्होंने स्मरण दिलाया कि 1905 के बंग-भंग आंदोलन में वंदे मातरम् क्रांति का प्रबल उद्घोष बना। कहा कि अंग्रेजों के प्रतिबंध और कांग्रेस व मुस्लिम लीग के विरोध के बीच भी यह गीत भारतीयों के लिए राष्ट्रभक्ति का महामंत्र बना रहा। आज भी यह गीत सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि 1937 में मुस्लिम लीग को खुश करने के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रीय गीत को आधिकारिक रूप से बदलने का निर्णय लिया था। 2019 में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सचिवालय में वंदे मातरम् गाने पर प्रतिबंध तक लगा दिया। उन्होंने कहा कि आज भी एआईएमआईएम जैसे दल इस गीत का विरोध करते हैं, जबकि भाजपा इसे भारतीय अस्मिता, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक मानती है।
वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दिनों में वंदे मातरम् क्रांतिकारियों का नारा था। यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में इसकी 150वीं वर्षगांठ बड़े पैमाने पर मनाई जा रही है।
इस दौरान मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, कार्यक्रम के जिला सह संयोजक अप्पा राव, आलोक वाजपेयी, रेणू शर्मा, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, धर्मेंद्र प्रसाद, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, किशोर ओझा, पवन सिंह, जीवन साहू, बबलू गोप, बिनोद राय, रविंद्र सिसोदिया, प्रशांत पोद्दार, अजीत सिंह, बजरंगी पांडेय, अजय सिंह, सुमित शर्मा, राम सिंह मुंडा, समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भवदीय,
प्रेम झा






