आज दिनांक 20.1125को ग्रेजुएट कॉलेज के प्लेसमेंट सेल एवं श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार उन्मुखि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा सिन्हा महोदया की अध्यक्षता में हुई। छात्राओं को संबोधित करते हु
कहा कि आपके उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए रोजगार उन्मुखि कार्यक्रम किया जाता है, रोजगार प्राप्त करने के लिए कौशल विकास क्षमता की आवश्यकता है। कार्यक्रम में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग से आए श्री मनोज कुमार जी ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के विविध पक्षों पर बात रखी। कार्यक्रम में छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। विकास विभाग से बबलू कुमार जी ,रौनक जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं स्वागत प्लेसमेंट सेल कोर्डिनेटर डॉक्टर अर्चना सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन को -कोर्डिनेटर डॉ नुपूर ने किया।बहुत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित होकर लाभांवित हुई।






