टाटा स्टील ने जारी की हाफ मैराथन 2025 की आधिकारिक टी-शर्ट और रूट मैप

टाटा स्टील ने जारी की हाफ मैराथन 2025 की आधिकारिक टी-शर्ट और रूट मैप

जमशेदपुर। टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को 10वें टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 के लिए आधिकारिक इवेंट टी-शर्ट और विभिन्न श्रेणियों के रूट मैप जारी कर दिए। यह भव्य मैराथन आगामी 30 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी।
इस अवसर पर डिबी सुंदर रामम, उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज), टाटा स्टील और मुकुल विनायक चौधरी, चीफ स्पोर्ट्स, टाटा स्टील उपस्थित थे।

10 वर्ष पूरे होने पर विशेष थीम – “दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर”

इस बार मैराथन के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजन को विशेष रूप से थीम-आधारित बनाया गया है।
रूट मैप्स में सभी कैटेगरीज शामिल हैं:

21K हाफ मैराथन

10K रन

5K रन

2K फन रन

फिटनेस संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा

डिबी सुंदर रामम ने कहा कि जमशेदपुर में फिटनेस संस्कृति तेज़ी से बढ़ी है और हाफ मैराथन अब शहर में स्वास्थ्य, एकता और समुदायिक गर्व का प्रतीक बन चुका है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि “दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर” थीम शहर के सामूहिक उत्साह और पिछले दस वर्षों की उपलब्धियों का सम्मान है।

9.2 लाख की पुरस्कार राशि

आयोजन में कुल 9.2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है, जिसके तहत सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।