*चाईबासा। झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा बुधवार को चाईबासा पहुंचीं।*

*चाईबासा। झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा बुधवार को चाईबासा पहुंचीं।

उनका हेलीकॉप्टर टाटा कॉलेज मैदान स्थित हेलीपैड में उतरा, जहां कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त चंदन कुमार, एसपी अमित रेणु और CRPF और कोबरा बटालियन के कमांडेंट सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। इसके बाद प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार पहुंची, जहां नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियानों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान आने वाली चुनौतियों, समन्वय की जरूरत, फोर्स की तैनाती और संसाधनों की उपलब्धता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।