सांसद खेल महोत्सव समिति के तत्वावधान मेँ मैराथन दौड़ के आयोजन हेतु आज व्यवस्थात्मक दृष्टिकोण से JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया।

सांसद खेल महोत्सव समिति के तत्वावधान मेँ मैराथन दौड़ के आयोजन हेतु आज व्यवस्थात्मक दृष्टिकोण से JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया।

 

जमशेदपुर, 23 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाली 5 किमी मैराथन की तैयारी को लेकर आज सांसद खेल महोत्सव की आयोजन समिति के सदस्य JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुँचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं समिति सदस्यों ने रूट प्लान, सुरक्षा व्यवस्था, रिपोर्टिंग एवं रजिस्ट्रेशन, स्नैक्स–हाइड्रेशन पॉइंट, मेडिकल सहायता तथा पुरस्कार वितरण सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

 

मैराथन का फ्लैग-ऑफ सुबह 6:00 बजे JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से किया जाएगा। प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग एवं पंजीकरण सुबह 5:00 बजे से Gate No. 5–6 पर प्रारंभ होगा।

 

दौड़ का मार्ग JRD से एसपी रेजिडेंस तक सीधा होकर सोनारी एयरपोर्ट गोलचक्कर से यू-टर्न लेकर वापस JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड पर समाप्त होगा। लड़कों एवं लड़कियों की दौड़ अलग-अलग कराई जाएगी।

 

समिति द्वारा यह भी बताया गया कि सर्वश्रेष्ठ 5 पुरुष प्रतिभागियों और 5 महिला प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

प्रमुख व्यवस्थाएँ:

• रिपोर्टिंग व पंजीकरण:

सुबह 5:00 बजे, Gate No. 5–6 (JRD Sports Complex)

• टी-शर्ट वितरण:

Gate No. 5–6 पर पंजीकरण काउंटर

• प्रवेश द्वार:

प्रतिभागी Gate No. 5–6 से प्रवेश करेंगे

• पार्किंग व्यवस्था:

बौद्ध मंदिर मैदान, साकची (राजेन्द्र विद्यालय के पास)

• होल्डिंग एरिया:

लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग होल्ड-अप एरिया

• स्वयंसेवक टीम:

लगभग 20 भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम व 10 सदस्य टी-शर्ट वितरण के लिए

• स्वयंसेवक रिपोर्टिंग:

सुबह 4:00 बजे

• हेल्थ एवं सुरक्षा:

लड़कों के लिए 1 एंबुलेंस, लड़कियों के लिए 1 एंबुलेंस

• हाइड्रेशन व्यवस्था:

SDO Residence, SP Residence, गीला चक्कर, सेंटर फॉर एक्सीलेंस, XLRI रोड आदि पर पानी की व्यवस्था

• स्नैक्स:

आर्चरी ग्राउंड पर चाय, एगलेस केक, भुजिया, ग्लूकोज-D, केला आदि

• स्टैंडee व सेल्फी पॉइंट:

6 स्टैंडee व एक सेल्फी प्वाइंट

• अनुमानित प्रतिभागी:

लगभग 10,000 प्रतिभागी

 

आज के निरीक्षण में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सांसद प्रतिनिधि सह सांसद खेल महोत्सव संयोजक संजीव कुमार, क्रीड़ा भारती प्रदेश सचिव राजीव कुमार, नीरज सिंह,कुलवंत सिंह बंटी, दीपू सिंह,आनंद कुमार,नीतीश कुशवाहा, मनोज सिंह,मारुति पांडेय,प्रभाकर प्रसाद, राहुल मित्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।