कुल्टी में सगे बेटे ने अपनी ही माँ की पीट – पीट कर दी हत्या हत्या, नशे और पैसों के झगड़े में हुई दर्दनाक घटना,बेटा गिरफ्तार

कुल्टी में सगे बेटे ने अपनी ही माँ की पीट – पीट कर दी हत्या हत्या, नशे और पैसों के झगड़े में हुई दर्दनाक घटना,बेटा गिरफ्तार

आसनसोल : कुल्टी थाना अंतर्गत एलसी मोड़ इलाके में एक सगे बेटे ने अपनी ही माँ को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान सुशीला सिन्हा और आरोपी बेटे की पहचान विशाल सिन्हा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुशीला अपने छोटे बेटे विशाल के साथ रहती थी और एक किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। विशाल नशे का आदी था और अक्सर पैसों के लिए अपनी माँ से झगड़ा करता था। मंगलवार को भी पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद विशाल ने अपनी माँ की निर्मम हत्या कर दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विशाल का बड़ा बेटा मुंबई में काम करता है और कभी-कभी माता-पिता की मदद करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई