जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह सम्पन्न
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह शहर के सलाई ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
राज्यपाल ने विभिन्न संकायों की छात्राओं को डिग्री और मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर
1068 छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई,
25 छात्राओं को गोल्ड मेडल,
और 17 रैंकर छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया गया।
राज्यपाल गंगवार ने छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेज की छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने का उदाहरण देते हुए उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि झारखंड में शिक्षकों की रुकी हुई बहालियों को जल्द ही पूरा किया जाएगा।






