ठंड में ये गलती न करें! 4 में से 3 लड़कों की गई जान

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी में दम घुटने से तीन युवकों की मौत हो गई. एक एजेंसी के मुताबिक तीनों ने ठंड के मौसम में अपने कमरे को गर्म करने के लिए चारकोल स्टोव जलाया था. जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड कमरा बंद होने की वजह से बाहर नहीं निकल पाई और दम घुटने से तीन की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है. मृतकों की पहचान रेहान मोटे (22), मोहीन नलबंद (23) और सरफराज हरपनहल्ली (22) के रूप में हुई है. एक अधिकारी ने बताया कि बेहोश पाए गए शाह नवाज (19) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने कहा कि युवक आपस में रिश्तेदार हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना अमन नगर इलाके में हुई और मंगलवार को तब सामने आई जब माता-पिता ने कमरे का दरवाजा तोड़ा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये युवक सोमवार को एक समारोह में शामिल होने के बाद लौटे थे और बेलगावी में ठंड के मौसम के कारण, उन्होंने कमरे को गर्म करने के लिए चारकोल स्टोव जलाया था. कमरे में वेंटिलेशन नहीं था और दरवाजा अंदर से कसकर बंद था. अधिकारी ने बताया कि बंद कमरे में आग और धुएं के कारण ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया व चारकोल स्टोव से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड के कारण उनकी मौत हो गई.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।