Jharkhand झारखंड: झारखंड के बोकारो से एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जहाँ एक सब्जी मंडी में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में हुई। आठ फुटपाथ दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। दमकल की 4 गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटी रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालाँकि, तब तक कई दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। शुरुआती जाँच में इसका कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे के बाद पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है।






