राज्यपाल के आगमन को लेकर मेला मैदान का निरीक्षण

राज्यपाल के आगमन को लेकर मेला मैदान का निरीक्षण
जमशेदपुर। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बुधवार, 19 नवंबर को चतुर्थ बाल मेला में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आ रहे हैं। उनके आगमन के मद्देनजर मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। राज्यपाल मेले में किस रास्ते से प्रवेश करेंगे, कहां किस व्यवस्था को दुरुस्त करना है, इन बातों पर चर्चा की गई। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थे। अधिकारियों में डीडीसी, एसडीएम और डिप्टी एसपी (ट्रैफिक) मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई