राँची। झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क में 35 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

राँची। झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क में 35 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

नई शुल्क व्यवस्था 2026 की बोर्ड परीक्षा से लागू होगी। इसी के साथ मंगलवार से परीक्षा आवेदन भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जैक बोर्ड बैठक में परीक्षा शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। नई दरों के लागू होने के बाद छात्रों को अब पुराने शुल्क के मुकाबले अधिक राशि देनी होगी।

मैट्रिक परीक्षा के लिए नया शुल्क संरचना!

• छात्राएं, SC, ST, BC-I, BC-II वर्ग: अब 980 रुपये
• सामान्य और EWS वर्ग: 1180 रुपये
• प्राइवेट छात्र-छात्राएं: 1180 रुपये
• विलंब शुल्क (लेट फी): 500 रुपये अतिरिक्त

इंटरमीडिएट परीक्षा का नया शुल्क!

• छात्राएं, SC, ST, BC-I, BC-II वर्ग: 1100 रुपये
• सामान्य और EWS वर्ग: 1400 रुपये
• प्राइवेट छात्र-छात्राएँ: 1400 रुपये
• लेट फी: 500 रुपये अतिरिक्त

रिजल्ट सुधार व दोबारा परीक्षा के शुल्क में भी बढ़ोतरी।

जैक ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालय निर्धारित समय-सीमा के भीतर छात्रों से आवेदन फॉर्म भरवाएँ, ताकि लेट फीस से बचा जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।