पोटका विधायक संजीव सरदार की तत्परता से ब्लड कैंसर पीड़िता को मिली बड़ी मदद, सरकारी योजना से स्वीकृत हुए ₹1.80 लाख
पोटका : पोटका प्रखंड के हाथीविंधा पंचायत अंतर्गत नारायणपुर ग्राम निवासी समपा महतो, जो गंभीर बीमारी ब्लड कैंसर से जूझ रही है, उन्हें पैसे के अभाव के कारण चिकित्सा सहायता मिलना मुश्किल हो रहा था। इस बात की सूचना जैसे ही पोटका विधायक संजीव सरदार को मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने कार्यालय के स्वास्थ्य विभाग के जानकार झामुमो नेता मनोज नाहा को पीड़िता की मदद के लिए निर्देशित किया।
विधायक के आदेश पर मनोज नाहा ने बिना किसी विलंब के प्रयास तेज किए और समपा महतो के इलाज के लिए सभी कागज़ी कार्यवाही को पूर्ण करते हुए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत ₹1,80,000 की राशि स्वीकृत कराई।
सरकारी मदद स्वीकृत होते ही पीड़िता को जमशेदपुर के मेहरबाई टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
पीड़ित परिवार ने विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो इलाज शुरू कर पाना संभव नहीं था। विधायक जी ने हमारी जिंदगी बचाई है।”
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और पोटका के किसी भी गरीब मरीज को आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।




