आज 15 नवंबर 2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति की ओर से नगर अध्यक्ष श्री फतेह चंद्र टुडू जी के नेतृत्व में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के 150 वीं जन जयंती के अवसर पर उलिडीह मानगो स्कूल मैदान में स्थित आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से बिरसा मुंडा जी अल्प आयु में ही अंग्रेजों के साथ में लोहा लेने का काम किया और आदिवासीयों के जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए एवं आदिवासीयों अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष किया उसके त्याग एवं कुर्बानी को हमेशा याद रखा जाएगा
हम सभी को उसके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए शोसन एवं अत्याचार के खिलाफ संघर्ष को जारी रखना चाहिए।अपने समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास जारी रखना होगा।
यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभात सिंह, शेख अजहरुद्दीन , बबलू अख्तर , मोहम्मद मुस्ताक ,रंजीत देव, रमेश मुर्मू, बाबू भाई, कृष्ण हांसदा, संजू कुटिया, डेनियल कंडीर, सौरव मलिक, डीएन दास, संतोष शंडिल, करम सिंह मुंडा , रतन बारजो आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई